छात्रों को मिला लैपटॉप का लॉलीपॉप, नेताओं को मिली लाठियां

इन सब के अलावा अखिलेश ने 9 हजार करोड़ रुपये की दूसरी योजनाओं को भी मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री के इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी खुद नगर विकास मंत्री आजम खां कर रहे थे। आजम खान भी आज समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पहुंचे। उन्होंने पार्टी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी हासिल की। इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री के दौरे के विरोध में भाजपा और कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं काले गुब्बारे छोड़े हैं, जिसके बाद उन पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
अखिलेश यादव के गाजियाबाद दौरे में विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी के करीब 13 नेताओं को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार किए गए नेताओं में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा भी हैं। ये लोग बिजली की दरें बढ़ाने और कानून व्यवस्था की खराब हालात को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को हिरासत में लेने का विरोध किया है। सिंह ने कहा कि यह विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है।












Click it and Unblock the Notifications