मायावती के ड्रीम पार्कों में बजेगी शहनाई: अखिलेश

akhilesh yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पिछली बसपा सरकार ने अपने शासनकाल में पार्कों और स्मारकों के निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च किए। मायावती के इन पार्कों के निर्माण पर खर्च को लेकर उनकी कड़ी आलोचनाएं हुई। प्रदेश की अखिलेश सरकार ने मायावती के समय में बनाए गए स्मारकों के इस्तेमाल का एक अनोखा तरीका निकाल दिया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्मारकों के निर्माण में हजारों करोड़ रुपये का गबन किया गया है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन स्मारकों में सामाजिक कार्यों को संपादित किए जाने का निर्णय शासन ने लिया है। मुख्यमंत्री शनिवार को जनपद चंदौली के बौरी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व गंजी प्रसाद यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहले वह पार्को तथा स्मारकों की खाली पड़ी जमीन पर अस्पताल बनवाना चाहते थे लेकिन मुआयना करने पर पता चला कि उनके परिसरों के भीतर इतनी खाली जमीन नहीं है कि वहां अस्पताल बनाए जा सकें, इसलिए अब उन इमारतों के अंदर की खाली जमीन गरीबों को शादी-ब्याह के आयोजन के लिए मुफ्त दिए जाने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा तथा बसपा पर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों ही दलों ने उत्तर प्रदेश को जमकर लूटा है और हालात इतने बिगाड़ दिए कि उन्हें संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार अपने सभी चुनावी वादे पूरे करेगी।

यादव ने कहा कि जनता से किए गए वादे पूरे हो रहे हैं। शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए लैपटॉप एवं बालिकाओं की अबाध शिक्षा के लिए कन्या विद्या धन का वितरण किया जा रहा है। बिजली की समस्या को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली के उत्पादन को बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। तार और ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति होती रहे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिससे आम जनता को सीधे लाभ मिले और उत्तर प्रदेश तमाम प्रदेशों को पीछे छोड़कर आगे बढ़े।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैयदराजा में महिला महाविद्यालय, बलुआ पम्प कैनाल की 50 क्यूसेक से 100 क्यूसेक की क्षमता वृद्धि करने, गड़ई नदी पर पुल बनाने तथा चिरईगांव विकास खंड के अंतर्गत रामचंदीपुर में पुल के निर्माण करने तथा लिफ्ट कैनाल के सु²ढ़ीकरण कराए जाने की घोषणा की। उन्होंने सिंचाई की सुविधा व्यापक स्तर पर मुहैया कराने, 20 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड के महिला चिकित्सालय, सब्जी व फल मंडी तथा विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण कराने की भी घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+