CBSE दसवीं के परिणाम घोषित, देखें रिजल्‍ट

नई दिल्‍ली। केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के दसवीं के परिणाम गुरुवार सुबह घोषित कर दिये गये। परिणाम आते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम सुबह 10 बजे आया। इस बार दसवीं में भी लड़कियां ही आगे रही हैं।

देश के सभी सीबीएसई बोर्ड स्‍कूलों के छात्रों के परिणाम आप वेबसाइट http://www.results.nic.in/, http://www.cbseresults.nic.in/ और http://www.cbse.nic.in/ पर देख सकते हैं। इसके अलावा दिल्‍ली के छात्र 243006999 पर एवं अन्‍य जगहों के छात्र 011-24300699 नंबर पर कॉल कर अपना परिणाम जान सकते हैं।

CBSE

इससे पहले बोर्ड ने चन्‍नई रीजन के परिणाम सप्‍ताह की शुरुआत में ही घोषित कर दिया था। आज बाकी के सभी रीजन के परिणाम आ गये। दसवीं की कक्षा हमेशा से ही महत्‍वपूर्ण रही है, क्‍योंकि यहीं से छात्रों का आगे का भविष्‍य तय होता है। अभी तो सारे विषय होते हैं और इस रेखा को पार करने के बाद साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स में से कोई एक विधा चुननी होती है।

सीबीएसई का इतिहास* 1929 में इस बोर्ड का गठन 'बोर्ड ऑफ हाईस्‍कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन राजपूताना' के नाम से हुआ। इसमें अजमेर, मेवाड़, केंद्रीय भारत और ग्‍वालियर के बच्‍चे परीक्षा में शामिल होते थे। उसके बाद इसे छोटा करके अजमेर, भोपाल और विंध्‍य प्रदेश में बांट दिया गया। 1952 में भारत सरकार के अधीन आने के बाद इसे केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा परिषद का नाम दिया गया। और 1962 में इसका पुनर्गठन हुआ और देश भर के स्‍कूल इससे जुड़ गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+