बिहार: सड़क हादसों में 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Eleven killed in separate accidents in Bihar.
पटना। बिहार के सारण और बांका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में पांच बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। हादसों में जान गंवाने लोग विभिन्न विवाह समारोहों में शामिल होकर अपने-अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, बांका जिले के कटोरिया थाने के करझौसा के पास एक बस और मारुति कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। कटोरिया के थानाध्यक्ष राजेश मंडल ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग भागलपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर कार से देवघर लौट रहे थे।

उधर, सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में सुबह बारातियों से भरे एक बोलेरो के सड़क किनारे बने गड्ढ़े में पलट जाने से पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सीवान जिले के सहसरांव गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर सभी लोग वापस सारण जिले के मुंडवापुर गांव लौट रहे थे कि पनशाला रोड के नजदीक चालक ने बोलेरो पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एक गड्ढ़े में जाकर पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। इस दुर्घटना में घायल पांच लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है, जिनमें तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+