एसएसबी जवान ने की अपने ही साथियों पर फायरिंग, 2 मरे
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब दो बजे एसएसबी का जवान विजय कुमार निवासी हिमाचल अपनी सर्विस राइफल लेकर कैंप आया। कैंप में कई जवान सोये हुए थे। विजय अचानक चिल्लाने लगा और एक दम से फायरिंग शुरु कर दी। सोए हुए जवानों को कुछ पता चल पता तबतक विजय ने तीन जवानों को निशाने पर लिया। जब चौथा जवान उसके हाथों से राइफल को पकड़ने के लिए दौड़ा तो इसी हाथापाई में वह भी घायल हो गया।
अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर आ गये। उन्होंने विजय को पकड़ लिया और घायल चारों जवानों को अस्पताल ले गये। अस्पताल में इलाज के दौरान दो जवानों की मौत हो गई। जिन जवानों की मौत हई है उनका नाम रेन्द्र सिंह निवासी उत्तराखंड और वीर सिंह है। इसके अलावा जो घायल हुए हैं उनका नाम रविन्द्र नाथ और हबीब उल्ल इस्लाम है।
डॉक्टरों का कहना है घायल सैनिकों की हालत नाजुक है। फायरिंग होने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जिला पुलिस लाइन से फायरिंग हुई थी। लोगों ने इसे पहले तो आतंकी हमला समझा, लेकिन बाद में पता चला कि जवान ने अपने साथियों को गोली मारी है। जांच में पुलिस को पता चला कि वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। उसकी जवानों के साथ किसी बात पर बहस हुई थी। इसलिए उसने उन्हें नींद में ही निशाना बनाया।