वरुण के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी!
[अजय मोहन] लोकसभा चुनाव के लिये गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह का यूपी भाजपा में दाखिला हो गया। खबर बड़ी थी, सभी ने कवर भी की, लेकिन कांग्रेस के पाले में पर्दे के पीछे क्या चल रहा है, इस पर अब तक टीवी चैनलों की नजर नहीं गई। असल में कांग्रेस के खेमे में एक नया प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है एक नई नेत्री को उतारने के लिये। प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया और पब्लिक मीटिंग हैं और नेत्री प्रियंका गांधी। और ये नेत्री टक्कर देने आ रही है अपने चचेरे भाई वरुण गांधी को।
जी हां कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2014 में यूपी की किसी एक संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस यह सब पूरी प्लानिंग के साथ इसलिये कर रही है, क्योंकि गांधी परिवार में अब तक कोई भी महिला असफल नहीं हुई है। फिर चाहे वो इंदिरा गांधी हों या सोनिया और या फिर मेनका गांधी। कांग्रेस पार्टी ने बाकायदा एक सोशल मीडिया टीम का गठन किया है, जो खास तौर से इंटरनेट पर सक्रिय लोगों के बीच प्रियंका के प्रचार-प्रसार करेगी।
प्रियंका गांधी ट्विटर और फेसबुक दोनों पर सक्रिय हो चुकी हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस के खस्ता हालत को देखते हुए वो 2014 के लिये प्रियंका तुरुप का इक्का साबित हो सकती हैं। हालांकि कांग्रेस के एक नेता ने वनइंडिया को खास बातचीत में यह भी बताया कि प्रियंका चुनाव लड़ेंगी या नहीं, यह ऐन मौके पर तय होगा, लेकिन लोगों के बीच पैठ बनाने की कोशिशें चलती रहेंगी। ऐसा इसलिये क्योंकि गांधी परिवार की यह बेटी अपनी राजनीतिक पारी हार के साथ नहीं शुरू करना चाहती है।
वैसे यह भी खबर चल रही है कि प्रियंका सुलतानपुर से चुनाव लड़ सकती हैं, जहां से उनके चचेरे भाई वरुण गांधी खड़े हो रहे हैं। लेकिन चुनाव के लिये क्वालीफाई करने से पहले उन्हें युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगा और यही कारण है कि वह युवाओं को आकर्षित करने वाले दो प्रमुख माध्यमों के सहारे अपनी राजनीति में सक्रियता बढ़ा रही हैं।

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी के ट्विटर पेज पर https://twitter.com/vPriyankag और फेसबुक पेज http://www.facebook.com/priyanka.vadra.1 पर लॉगइन कर आप राजनीतिक सुगबुगाहट से परिचित हो सकते हैं।
प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट
प्रियंका ने ट्विटर ज्वाइन करते ही अपने पहले ट्वीट में युवाओं से हाथ मिलाने की बात कही।

अमेठी और रायबरेली में सक्रिय रही
प्रियंका हमेशा से ही अपने भाई राहुल गांधी और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र क्रमश: अमेठी और रायबरेली में सक्रिय रही हैं। यूपी की यह बेल्ट प्रियंका को बहुत करीब से जानती है, लिहाजा रायबरेली और अमेठी के साथ-साथ इसी से जुड़े प्रतापगढ़ और सुलतानपुर के लोग भी प्रियंका से बेहद प्रेम करते हैं।
प्रियंका गांधी का ट्वीट
प्रियंका गांधी ने अपने अगले ही ट्वीट में यह बता दिया कि वो नई योजना के साथ आगे बढ़ चुकी हैं।
कांग्रेस पार्टी सिर्फ पार्टी नहीं
प्रियंका ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ पार्टी नहीं है, बल्कि एक मिशन है, भारत को विकास के पथ पर ले जाने का।

सभी बैठकों में मौजूद रहेंगी
कांग्रेस नेता ने बताया कि बहुत जल्द प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की लगभग सभी बैठकों में मौजूद रहेंगी, ताकि वो पार्टी की गतिविधियों से अच्छी तरह वाकिफ हो सकें।












Click it and Unblock the Notifications