धमाकों के आरोपी खालिद मुजाहिद की मौत या हत्या?

फैजाबाद के प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक धर्मेद्र सिंह यादव ने खालिद मुजाहिद की मौत की पुष्टि की और बताया कि उसकी मौत गर्मी की वजह से हुई है। विस्फोटों के आरोपी खालिद मुजाहिद, तारिक काजमी, मो.अख्तर और सज्जादुर्रहमान का मुकदमा फैजाबाद में चल रहा है।
इन आरोपियों को हर पेशी पर पुलिस के कड़े पहरे में फैजाबाद ले जाती है। इसी क्रम में शनिवार को जब पेशी के बाद पुलिस आरोपी को लेकर लखनऊ वापस लौट रही थी, तभी रामसनेही घाट क्षेत्र में खालिद मुजाहिद अचानक पुलिस वाहन में ही बेहोश हो गया। पुलिस वालों ने उस पर पानी छिड़का लेकिन वह होश में नहीं आया। उसे तत्काल बाराबंकी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों आरोपियों को लखनऊ जेल पहुंचा दिया गया।
खालिद जौनपुर का रहने वाला था। रविवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद उसके घर वालों को सौंप दिया जायेगा। इन आरोपियों की सुनवाई के लिए फैजाबाद जेल में विशेष अदालत लगती है क्योंकि इनकी गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें फैजाबाद कचहरी में पेश किया गया था तो वकीलों ने जमकर हंगामा किया था।
खालिद के परिवार ने 40 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। वहीं अखिलेश सरकार ने उन सभी के खिलाफ जांच बिठाई है, जिनमें पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह और ज्ीपी पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) ब्रिज लाल भी शामिल हैं। खबर है कि यूपी सरकार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications