फ्रांस में गे-लेस्बिंयन की शादी को मिली मंजूरी
पेरिस। लंबी बहस के बाद फ्रांस में समलैंगिक विवाह कानून को मंजूरी मिल गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति एफ. ओलांद ने बिल की मंजरी के बाद इस पर अपने हस्ताक्षर कर इसे पारित कर दिया। इस कानून को मंजूरी मिलने के बाद फ्रांस दुनिया का 14वां ऐसा देश बन जाएगा जहां समलौगिंक विवाहों को मंजूरी दी गई है।
फ्रांस के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि संवैधानिक परिषद ने इस विधेयक को अपनी मान्यता दे दी थी, लेकिन इस बिल पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर नहीं हुए थे। सभी दलों की रजामंदी को देखते हुए आज राष्ट्रपति एफ ओलांद ने भी अपनी मंजूरी दे दी है।

विपक्षियों की नाराजगी के बावजूद समलैगिंक विवाह को मंजूरी देना फ्रांस की राजनीतिक इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले 1981 में मौत की सजा को खत्म कर देना फ्रांस के समाज सुधार की दिशा में अहम कदम बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications