'कानून व्यवस्था न सुधरने पर बौखलाए मुलायम'

लखनऊ। कांग्रेस प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बिगडऩे से बौखलाए सपा के प्रमुख मुलायम सिंह बार.बार विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की बात कह कर अपनी खीज मिटा रहे है। शुक्रवार को जारी बयान में त्रिपाठी ने कहा कि सपा सुप्रीमों भ्रष्टाचार में लिप्त अपने मंत्रियों व विधायकों को सुधरने की नसीहत देकर जनता को भ्रमाने की कोशिश कर रहे है।

विपक्ष पर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाना साबित करता है कि मुलायम मान चुके हैं कि कानून व्यवस्था सुधारना प्रदेश सरकार के बस की बात नहीं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुंबई व दिल्ली जैसे प्रदेशों का उदाहरण देना तर्कसंगत नहीं है क्योंकि सपा को जनता ने सुरक्षा प्रदान करने के लिए वोट दिया था

Mulayam

मुस्लिम फैक्‍टर

मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी ने हमेशा मुस्लिमों के हितों का संरक्षण किया है। यूपी सरकार सरकार सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशों की रोशनी में मुस्लिमों के आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए हर कदम उठाएंगी।

ये बातें उन्होंने शुक्रवार को सपा के प्रदेश कार्यालय पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी के उर्स पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर धन्यवाद देने पहुंचे मुस्लिम धर्म गुरुओं से कही। श्री यादव ने धर्म गुरुओं को भरोसा दिलाया कि सपा अल्पसंख्यकों के हितों के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+