लोगों ने मेरी इमेज गलत बना दी है: शिंदे

होम गार्ड के जवानों के लिए एक नई और आकर्षक वर्दी लाने वाले अपने बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी इस बात का भी गलत मतलब निकाला गया। शिंदे ने कहा कि लोगों ने इसका यह मतलब निकाला कि मैं सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की वर्दी में बदलाव करना चाहता हूं गलत है। जबकि मैं तो बस इतना चाहता था कि होम गार्ड के जवानों को स्मार्ट दिखना चाहिए।
एक कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि कभी-कभी मैं बयान देता हूं और ऊंचे पदों से सेवानिवृत्त हो चुके कुछ लोग मुझे गलत समझ लेते हैं।दरअसल अपने बयानों को लेकर गृहमंत्री हमेशा से आलोचना झेलते रहे है। हाल ही में लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक हाफिज सईद के नाम आगे ‘श्री' लगा देने पर उनकी आलोचना हुई थी तो महाराष्ट्र में हुई दुष्कर्म की घटना के पीड़ितों के नाम का संसद में खुलासा कर देने की वजह से शिंदे को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications