नोएडा टू ग्रेटर नोएडा मेट्रो के लिये अखिलेश ने लिखा कमलनाथ को खत

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से लोगों को सार्वजनिक यातायात की सुविधा आसानी से मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास की दृष्टि से प्रदेश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेट्रो सेवा विस्तार की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मेट्रो सेवा के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तीन परियोजनाएं तैयार की हैं।
उन्होंने कहा कि दिलशाद गार्डन से नया बसअड्डा (गाजियाबाद) कॉरिडोर के क्रियान्वयन के लिए धन का अंश वहन करने के लिए राज्य सरकार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से पहले ही सहमति व्यक्त कर चुकी है। इन परियोजनाओं के संबंध में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव को भी राज्य सरकार अपनी सैद्धांतिक सहमति से अवगत करा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications