धौनी ने किया भगवान का अपमान, मामला दर्ज
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी पर बैंगलोर की एक अदालत में मामला दर्ज किया गया है। धौनी पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ता ने भारतीय टीम के कप्तान पर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ कथित तौर पर हिंदू भगवान का अपमान करने और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला स्थानीय अदालत में दायर कराया गया है।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सी खान ने सामाजिक कार्यकर्ता जयकुमार की शिकायत पर धौनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। याचिकाकर्ता जयकुमार ने अपनी शिकायत में धौनी पर भगवान विष्णु के अपमान का आरोप लगाया है।
याचिका में कहा गया है कि एक बिजनेस मैगजीन के विज्ञापन में पप्तान धौनी ने भगवान विष्णु का रूप धारण करते हुए कई चीजें अपने हाथ में ले रखा है, जिसमें जूता भी शामिल है। जयकुमार का आरोप है कि ऐसा करके धोनी ने हिंदू भगवान का अपमान किया और हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया। अदालत ने याचिकाकर्ता की शिकायत दर्ज कर सुवनाई के लिए12 मई की तारीख तय की है।












Click it and Unblock the Notifications