ससुर मुलायम के पैर छूकर सख्‍त हुईं डिंपल, लगाये नारे

लखनऊ। यूपी की भाभी, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की पत्‍नी और समाजवादी पार्टी से कन्‍नौज की सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को संसद भवन में सभी का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। एक आदर्श बहू के तौर पर उन्‍होंने सदन के बीच अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के पांव छुए और फिर अपने आसन के पास आकर जमकर नारेबाजी की।

एक बार के स्‍थगन के बाद सदन की बैठक जब 12 बजे शुरु हुई तो सपा सदस्‍य सच्‍चर समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग करते हुए आसन के समक्ष आ गए। सपा सदस्य डिंपल यादव भी सपा सदस्यों के साथ आसन की ओर बढ़ीं। इस दौरान डिंपल ने अग्रिम पंक्ति में बैठे सपा प्रमुख और अपने ससुर जी मुलायम सिंह यादव के पैर छुए और उसके बाद नारे लगाने के लिए आसन की ओर बढ़ गई।

मालूम हो कि डिंपल यादव कन्नौज से सपा सांसद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। अखिलेश के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के चलते ही कन्नौज की सीट खाली हुई थी, जिस पर डिंपल ने चुनाव लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+