कर्नाटक विधानसभा चुनाव: वेंकैया नायडू को लाइन में खड़ा होना पड़ा

नायडू ने मतदान के लिए कतार में खड़े होने के बजाय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधे मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास किया। इस पर मतदान के लिए प्रतीक्षारत मतदाताओं ने उन्हें कतार में खड़े होने के लिए कहा। मतदाताओं के रुख से हैरान नायडू ने मतदाताओं को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि उन्हें इस राज्य के सांसद होने के नाते अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है।
इसलिए वह अपना मत डालने की जल्दबाजी में हैं। कतार में खड़े अधिकतर मतदाता नायडू को पहचान नहीं पाए। वह मूल रूप से पड़ोसी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। आखिर में नायडू और उनके समर्थकों को मतदाताओं के सामने झुकना पड़ा और मत डालने के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications