भारत की हुंकार से डरा चीनी ड्रैगन, लद्दाख से पीछे हटा

नई दिल्‍ली। भारत द्वारा दबाव बनाये जाने के बाद आखिरकार रविवार को चीनी सेना लद्दाख के दौलत बेग ओल्‍डी को छोड़ पीछे हट गई है। जी हां भारत की लंबी चुप्‍पी के बाद एक हुंकार से ही ड्रैगन को समझ में आ गया कि भारतीय सीमा में घुसपैठ करना उसी के लिये नुकसानदायक है।

चीनी सेना ने दौलत बेग सेक्‍टर से रविवार को अपनी मोर्चाबंदी खत्‍म कर दी। अपने पांचों टेंट भी हटा लिये। साथ ही वो बोर्ड भी हटा लिया, जिस पर लिखा था कि अब आप चीन सीमा के अंदर हैं। चीनी सेना के पीछे हटते ही भारतीय सेना ने भी अपने मोर्चे से पीछे हट गई। हम आपको बता दें कि चीनी सेना द्वारा एलएसी से करीब 19 किलोमीटर अंदर तक आने के बाद भारतीय सेना ने शसस्‍त्र जवानों को मोर्चाबंदी के आदेश दे दिये थे। उस दौरान भारत ने सीमा पर बने एयरबेस को भी अलर्ट कर दिया था।

जैसा कि वनइंडिया पर आपने पहले भी पढ़ा होगा कि भारत की चुप्‍पी ही उसके लिये मजबूती साबित होगी। मुख्‍य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी समेत तमाम दलों व जनता के विरोधों के बावजूद भारत ने शांति बनायी रखी। एक समय आया जब चीन खुद अपने ही जाल में फंस गया और शनिवार को जब दोनों देशों के उच्‍चअधिकारियों के बीच बैठक हुई, तब चीन के पास पीछे हटने के सिवा कोई चारा नहीं बचा। बैठक में दबाव बनाये जाने के बाद दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी हो गए।

हालांकि अभी विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की चीन यात्रा यथावत प्रस्‍तावित है। अभी तक जानकारी के अनुसार वो यात्रा पर जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+