अक्‍टूबर तक दम तोड़ देगी केंद्र सरकार: सपा

नई दिल्‍ली। संप्रग सरकार को कमजोर और निष्‍प्रभावी बताते हुए राज्‍यसभा में सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि यह सरकार अक्‍टूबर तक दम तोड़ देगी। इसके साथ ही जल्‍द चुनाव होने को लेकर फिर से कयास लगाये जाने लगे हैं। नरेश अग्रवाल ने 'वित्‍त विधेयक 2013' पेश किये जाने के बाद यह बात कही। अग्रवाल ने लद्दाख क्षेत्र में चीनी घुसपैठ पर सरकार की चुप्‍पी की निंदा करते हुए कहा कि इस मसले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कुछ तो बोलना ही चाहिए था।

उन्‍होने कहा कि इस मसले पर प्रधानमंत्री द्वारा कुछ न बोले जाने से देश की छवि एक कमजोर राष्‍ट्र के रूप में बन रही है। जो कि अच्‍छा नहीं है। उन्‍होने उत्‍तर प्रदेश को वित्‍तीय पैकेज दिये जाने की भी बात कही और बताया कि इस मुद्दे पर कई बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव प्रधानमंत्री से सहायता की अपील कर चुके हैं। सरकार को प्रदेश के विकास के लिए पैकेज देना ही होगा।

Mulayam Singh Yadav

हालांकि राजनीतिक पंडित भी देश में जल्‍द चुनाव होने की आशंका जता रहे हैं। वहीं समय समय पर संप्रग का समर्थन करने वाली सपा की तरफ से भी ऐसे संकेत आने लगे हैं। वहीं भाजपा ने भी खुलकर घोटालों और सरकार की नाकामियों को जनता के बीच प्रचारित करना शुरू कर दिया है। अत: देश में चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+