मोदी ने पूछा- पाक, चीन से क्‍यों डरती है भारत सरकार

मैंगलोर। एक तरफ सरबजीत की मौत दूसरी तरफ चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा के अंदर तम्‍बू। इन दोनों बातों को लेकर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार को जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्‍होंने कहा कि केंद्र की विदीश नीति इतनी कमजोर है कि पड़ोसी देश अपनी मनमानी करने में कायमाब हो रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन नरेंद्र मोदी ने सरबजीत सिंह की मौत पर दुख प्रकट करने और एक मिनट का मौन रखा फिर कहा सरबजीत के साथ पाकिस्तान में क्या हुआ? उसे मौत दी गई। मेरा पाक के ऊपर आरोप है कि ये हत्या सीधे तौर पर न्यायिक हत्या है। इतने सालों में भारत सरबजीत को स्‍वदेश लाने में नाकाम रहा, क्‍यों नहीं इस मुद्दे को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर रख कर अन्‍य देशों का समर्थन मांगा।

इसके बाद मोदी ने चीनी घुसपैठ के मामले को उठाया और चीन लगातार टेंट लगाता जा रहा है और भारत सरकार को कोई चिंता नहीं। (पढ़ें फंस गया ड्रैगन)। मोदी ने कहा कि केंद्र को अभी इस बात का अंदाजा नहीं है कि चीन क्‍या कर रहा है। अरे चीन ही नहीं पड़ोसी बांग्‍लादेश भी निरंतर हमारे मछुवारों को मार डालता है। अगर भारत की विदेश नीतियां मजबूत हों, तो कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सके।

कोयला घोटाले पर मोदी ने सीधे मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि कोल मंत्री खुद मनमोहन थे, घोटाला होता रहा और वो देखते रहे। अरे कोयले की जरूरत बिजली बनाने के में पड़ती है, जब खुद प्रधानमंत्री कोयले पर बैठे हों तो कर्नाटक को बिजली कहां से मिलेगी।

राहुल गांधी पर निशाना

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये कांग्रेसी किसी और की छोडि़ये महात्‍मा गांधी तक की बात नहीं मानते। आजादी के समय महात्‍मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को भंग करने की इच्‍छा जताई थी, लेकिन इन लोगों ने वो बात आज तक नहीं मानी। गांधी जी जानते थे, कि ये कांग्रेस पार्टी आगे चलकर देश को खोखला कर देगी। उनके घर में जब कोई पैदा होता है, तो सोने का चम्‍मच लेकर पैदा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+