हम चीनी घुसपैठ मुद्दे को अधिक तूल नहीं देना चाहते हैं: मनमोहन सिंह

इसके अलावा कोयला घोटाले की सीबीआई रिपोर्ट में फेरबदल करवाने के आरोपों के बीच विपक्ष के कानून मंत्री और खुद के इस्तीफे की मांग को उन्होने यह कहकर ठुकरा दिया है कि विपक्ष तो हमेशा से ही ऐसा करता है। उन्होने विपक्ष के बारे में कहा कि दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद न चलना शर्मनाक है। इन घटनाओं को देखकर दुनिया हम पर हंस रही है। संसद में बहस कर हम मुद्दों का हल निकाल सकते हैं। उन्होने विपक्ष से संसद चलने देने की अपील भी की। हालांकि उन्होने खुद को बचाने के लिए कानून मंत्री का इस्तेमाल किये जाने के सवाल पर कुछ नहीं कहा। उनका कहना है कि मामला कोर्ट में हैं अत: हमें इस मसले पर कुछ नहीं कहना चाहिए।
चिटफंड घोटाले के सवाल पर उन्होने कहा कि अधिक ब्याज देने का लालच देकर गलत ढंग से पैसा कमाने वाली कंपनियों की गतिविधियों को हमें बंद करना होगा। यह ध्यान देने वाली बात है कि पश्चिम बंगाल में सारधा ग्रुप इसी तरह की गतिविधियों से जुड़ा हुआ था।
वहीं विपक्ष अब भी अपने पीएम के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है, विपक्ष का कहना है कि अब तो यह जगजाहिर हो चुका है कि पीएमओ ने सीबीआई रिपोर्ट में फेरबदल करने की कोशिश की अत: उन्हें और कानून मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications