Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिकी वेबसाइट का दावा- महिलाओं संग नग्‍न सोते थे महात्‍मा गांधी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत के राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी जिन्‍हें पूरा देश व कई अन्‍य देशों के लोग अहिंसा के पुजारी एवं आध्‍यात्‍म गुरु के रूप में पूजते हैं, उनके बारे में एक वेबसाइट ने यह दावा किया है कि वो अपनी नग्‍न महिलाओं के साथ नहाते थे और सोते थे। यह दावा किया है अमेरिका की वेबसाइट http://www.cracked.com/ ने।

अमेरिका की एक वेबसाइट ने महात्‍मा गांधी, बेंजामिन फ्रैंकलिन, विंस्‍टन चर्चिल और चार्ली चैपलिन सहित छह महान लोगों को विकृत मानसिकता वाले व्‍यक्ति बताया है। वेबसाइट ने इन महान लोगों के सकारात्‍मक पक्ष को बताने के साथ ही साथ उनके व्‍यक्तिगत जीवन के कुछ काले अध्‍यायों को भी पेश किया है। वेबसाइट का दावा है कि उसने सभी महापुरुषों के बारे में पड़ताल करने के बाद ये तथ्‍य खोजे हैं।

पढ़ें- महात्मा गांधी एक संत या एक काल्पनिक किरदार?

वेबसाइट ने अपने लेख की हेडिंग 'विकृत मानसिकता वाले छह प्रसिद्ध प्रतिभाशाली व्यक्ति' दी है। इस लेख में सबसे चौकाने वाली बात महात्‍मा गांधी के बारे में लिखे गये तथ्‍य हैं। तो आईए इस पूरे मुद्दे पर विस्‍तार से चर्चा करते हैं। चर्चा से पहले हम आपको बता दें कि इस खबर में जो कुछ भी लिखा गया है वो अमेरिकी वेबसाइट के हवाले से है और इसे लिखने के पिछे किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना हमारा मकसद नहीं है। यदि आप इन बातों का विरोध जताना चाहते हैं तो कमेंट के माध्‍यम से जता सकते हैं।

तस्‍वीरों के सामने देखें, क्‍या-क्‍या लिखा महात्‍मा गांधी के बारे में-

37 साल के बाद गांधी जी ने तोड़ दी थी ब्रह्मचर्य

37 साल के बाद गांधी जी ने तोड़ दी थी ब्रह्मचर्य

वेबसाइट में प्रकाशित लेख में लिखा गया है कि भारत को अंग्रेजों से मुक्‍त कराने में महात्‍मा गांधी की अहम भूमिका रही है और वो निर्विवादित रूप से एक प्रसिद्ध आध्‍यात्‍मिक नेता थे। लेख में लिखा गया है कि 37 साल की उम्र तक गांधी जी ने ब्रह्मचर्य का पालन किया। लेख में लिखा गया है कि 37 साल के बाद वो युवतियों के साथ सोने लगे और ये सिलसिला 70 साल की उम्र तक जारी रहा।

नग्‍न महिलाओं के साथ सोते और नहाते थे महात्‍मा गांधी

नग्‍न महिलाओं के साथ सोते और नहाते थे महात्‍मा गांधी

लेख में लिखा गया है कि गांधी जी का मानना था कि युवतियों के साथ सोना ब्रह्मचर्य के विस्‍तार का अगला चरण है। वह इससे खुद को नियंत्रित करने का अभ्‍यास करते हैं। लेख की मानें तो महात्‍मा गांधी के आश्रम के कड़े नियत कानून के अनुसार उन युवतियों को अपने पति के साथ सोने की इजाजत नहीं थी जो उनकी सभाओं में शामिल होती थी। वो युवतियां सिर्फ महात्‍मा गांधी के साथ नग्‍न अवस्‍था में सोती थीं। आप सुनकर चौक जाएंगे कि वो महिलाएं सिर्फ सोती ही नहीं थी बल्कि गांधी जी के साथ नग्‍नावस्‍था में स्‍नान भी करती थी।

गांधी जी के सामने एक-एक कर कपड़े उतारती थीं महिलाएं

गांधी जी के सामने एक-एक कर कपड़े उतारती थीं महिलाएं

वेबसाइट में छपे लेख की मानें ता गांधी जी के आश्रम में आने वाली महिलाएं उनके साथ स्‍नान करती थी। स्‍नान से पहले वो महिलाएं धीरे-धीरे और एक-एक करके अपने सभी कपड़े गांधी जी के सामने निकालतीं थी और उन्‍हें स्‍नान के लिये न्‍यौता देती थीं। इस संबंध में आश्रम का मनाना था कि मोह माया से मुक्‍त जीवन का रास्‍ता यहीं से जाता है।

नातिन और भतीजी के साथ नग्‍न सोए

नातिन और भतीजी के साथ नग्‍न सोए

लेख के मुताबिक गांधी अपने 18 साल की नातिन को बंगाल की यात्रा पर साथ ले गए थे। उन्होंने पूरे बंगाल यात्रा के दौरान उसे नग्न होकर साथ सोने को कहा। उन्होंने तब नातिन से कहा था कि बंगाल के कुछ क्रोधित मुसलमान उन दोनों की हत्या कर सकते हैं। यह सत्य है, गांधी ने अपनी एक भतीजी को नग्न होकर अपने साथ सोने के लिए कहा ‌था क्योंकि उस समय उन्होंने दोनों की अचानक हत्या की आशंका जताई थी।

पर मकसद सेक्‍स करना नहीं था

पर मकसद सेक्‍स करना नहीं था

अंत में लेख में यह साफ तौर पर लिखा गया है कि 'हम यह नहीं कहते कि महात्‍मा गांधी छिप कर हर रात नंगी युवतियों के साथ सोते थे, हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमारा यह कहना है कि गांधी का युवतियों के साथ नग्न होकर सोने का मकसद सेक्स करना नहीं था ‌बल्कि यह एक प्रकार की विकृति थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+