कांग्रेसियों ने कहा, राहुल जी प्लीज! दिग्विजय सिंह को चुनाव से दूर रखिये

भोपाल में गांधी ने विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों से अलग-अलग चर्चा की। कई पदाधिकारियों ने पार्टी के राज्य के नेताओं के नाम लेकर गुटबाजी फैलाने का आरोप लगाया। एक पदाधिकारी ने तो प्रदेश प्रभारी हरिप्रसाद पर इस गुटबाजी को बढाने और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। एक पदाधिकारी रामकृष्ण मिश्रा जो सतना की जिला इकाई के उपाध्यक्ष हैं, उन्होंने गांधी को सुझाव दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह को राज्य से दूर रखा जाए।
उनका कहना था कि राज्य की जनता व कर्मचारियों में सिंह के प्रति अभी भी नाराजगी है, अगर सिंह को चुनाव के दौरान राज्य में भेजा गया तो उसका बुरा असर पड़ेगा। बैठक से बाहर आए मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपना सुझाव दिया है। वे मानते हैं कि राज्य में कांग्रेस व केंद्र की राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन सरकार के खिलाफ असंतोष नहीं है, लेकिन सिंह को लेकर लोगों की सोच अच्छी नहीं है। लिहाजा चुनाव जीतना है तो सिंह को राज्य से दूर रखा जाए।












Click it and Unblock the Notifications