चिट फंड घोटाला: ट्रांजिट रिमांड पर भेजे गए सुदीप्त सेन
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की एक अदालत ने करोड़ों रुपये के चिट फंड घोटाले में शारदा समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुदीप्तो सेन व दो अन्य आरोपियों को चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया। गांदरबल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परवेज अहमद ने सुदीप्तो सेन, देबजानी मुखर्जी और अरविंद सिंह चौहान को बंगाल ले जाने की अनुमति बंगाल के जांच अधिकारियों को दे दी। देबजानी मुखर्जी शारदा समूह के निदेशक और अरविंद सिह चौहान समूह के झारखंड मामलों का संचालन करने वाले एक वरिष्ठ कार्यकारी हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, न्यायालय द्वारा ट्रांजिट रिमांड का आदेश दिए जाने के बाद बंगाल के जांच अधिकारियों द्वारा तीनों आरोपियों को बुधवार को विमान से कोलकाता ले जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि बंगाल के जांच अधिकारियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कश्मीर पुलिस ने गांदरबल जिले के सोनमर्ग पर्यटन स्थल से मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी राज्य में बंगाल में घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, यदि सुदीप्तो सेन ज्ञात व्यक्ति था, फिर दुनिया जानती है कि किसी बंगाली को किन स्थानों से लगाव है कश्मीर उनमें से एक है। वहीं लोगों को उच्च ब्याज का झांसा देकर जमा राशि लेकर चंपत हो जाने वाली चिटफंड कंपनियों से निपटने के लिए त्रिपुरा देशव्यापी साझा कानून चाहता है। बंगाल चिटफंड घोटाले की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने बुधवार को यहां इस आशय की इच्छा व्यक्त की।












Click it and Unblock the Notifications