Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में खाकी का भी खौफ नहीं, महिला पुलिस के साथ सरेआम छेड़खानी

up police
खतौली। देश अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। यहां ना आम महिला सुरक्षित है और ना ही खास। खादी से खाकी तक महिलाएं असुरक्षित है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मनचलों ने दो महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की। इन मनचलो ने सरेआम दो महिला कॉन्सटेबल के साथ छेड़खानी शुरु कर दी। लड़कों की हिम्मत इतनी बढ़ी की वो महिला पुलिस के साथ बाजार में ही छेड़खानी करने लगे। जब इन महिला पुलिसकर्मियों ने छेड़खानी का विरोध किया, तो तीनों मनचलों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी।

दरअसल खतौली थाने में तैनात ये दोनों महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कत्म करने के बाद बाजार गई थी। इनमें से एक महिला पुलिसकर्मी वर्दी में थी, जबकि दूसरी सादी वर्दी में। बाजार में ये लोग खरीदारी कर रही ती कि तभी कुछ लड़के इनका पीछा करने लगे। तीनों लड़के इन पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने लगे। लोगों के सामने ये लड़के इन दोनों महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़खानी करने लगे। बाद में जब इन दोनों ने छेड़खानी का विरोद किया तो तीनों लड़कों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। इस मारपीट में एक महिला कॉन्सटेबल को गंभीर चोटें आई हैं।

दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार में लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया। आखिरकार अपनी चोट की परवाह किए बिना महिला कॉन्सटेबल ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे थाने तक ले आई। बाद में जब दूसरे पुलिसकर्मियों को अपने सहकर्मी के सात हुई इस घटना का पता चला ते उन्होंने तुरंत काररवाई कर ते हुए बाकी के दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं मनचलों के सामने हिम्मत दिखाने वाली महिला पुलिस कर्मी की बहादुरी देखकर पुलिस के आलाधिकारियों ने कॉन्सटेबल को सम्मानित करने की बात कही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+