क्या कर्नाटक चुनाव के बाद टूट जाएगा बीजेपी-जेडीयू गठबंधन?

नयी दिल्ली। गुजरात के नरेन्द्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। बीजेपी मोदी की बेइज्जती को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है तो वहीं नीतीश किसी भी किमत पर मोदी को पीएम उम्मीदवार के तौर पर देखना नहीं चाहते है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी और जेडीयू गठबंधन का राम नाम सत्य हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन टूट जाएगा और बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन खत्म हो सकता है। 5 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में अगर ये जानकारी सही है तो एनडीए गठबंधन कुछ दिनों की मेहमाम है। जल्द ही जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन टूट जाएगा? एक अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने दावा किया है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी बिहार में नीतीश सरकार से हट सकती है।

bjp-jdu

अखबार ने बीजेपी सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि पार्टी का कोर ग्रुप और संसदीय बोर्ड 5 मई को अपनी बैठक करने वाला है, जिसमें नीतीश कुमार सरकार से हटने और जेडीयू से नाता तोड़ने पर फैसला हो सकता है। अगर नीतीश बीजेपी से अपना रिश्ता तोड़ भी लेते है तो भी उनकी सरकार को बिहार में कोई खतरा नहीं होगा।

बिहार की 243 सीटों में से अकेले जेडीयू के 119 सीटें हैं। ऐसे में अगर बीजेपी से उनका साथ छूटता भी है तो उनकी सरकार सुरक्षित रहेगी। अब देखने वाली बैत ये है कि क्या बीजेपी सिर्फ मोदी को पीएम बनाने के लिए जेडीयू से अपना रिश्ता तोड़ देगी या फिर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह नीतीश कुमार को समझा-बुझाकर उन्हें मना लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+