तो क्या शराबियों का गढ़ बन गया है केरल?

केएसबीसी के एक अधिकारी ने कहा, "राज्य सरकार को इस बिक्री में कर से रिकार्ड 7,251 करोड़ रुपये हासिल हुआ, जबकि इससे पिछले कारोबारी साल में 6,352 करोड़ रुपये हासिल हुआ था।" राज्य में 708 बार होटलों और 383 राज्य सरकार के रेटल आउटलेटों से शराब की बिक्री होती है।
पिछले कारोबारी साल राज्य में आईएमएफएल की कुल 2.44 करोड़ पेटियां बिकीं, जबकि इससे पिछले कारोबारी साल में 2.41 करोड़ पेटियां बिकी थीं। राज्य में बियर की बिक्री का नया रिकार्ड कायम हुआ। गत कारोबारी वर्ष बियर की रिकार्ड 1.02 करोड़ पेटियां बिकीं, जबकि इससे पिछले कारोबारी साल 0.98 करोड़ पेटियां बिकी थीं।
कुल बिक्री में 55 फीसदी से अधिक बिक्री रम की, लगभग 40 फीसदी बिक्री ब्रांडी की और चार फीसदी बिक्री वोदका की हुई। शेष एक फीसदी में जिन, विस्की और वाइन शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications