बिहार, पूर्वांचल में आज मनायी जा रही है होली

पटना/गोरखपुर। वैसे तो देश भर में होली का त्‍योहार कल मनाया गया, लेकिन बिहार और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के तमाम जिलों में होली आज गुरुवार को मनायी जा रही है। यहां लोग होली के रंग में डूबे हुए हैं और गुलाल के बादल छाये हुए हैं।

बिहार में गुरुवार को रंगों का पर्व होली उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहरों, कस्बों और गांवों में लोग होली के रंग में सराबोर हैं। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पुआ-पकवान खाकर नृत्य और संगीत की मस्ती में डूबे हुए हैं तो फगुआ गाकर भी होली का आंनद ले रहे हैं। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली की बधाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर धूल की होली हो रही है तो कई स्थानों पर कुर्ता फाड़ होली खेली जा रही है। इस मौके पर सामाजिक सौहार्द का वातावरण पूरे राज्य में देखा जा रहा है।

पटना सहित राज्य के सभी इलाकों में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

वहीं पूर्वांचल में गोरखपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर और कुशीनगर समेत कई जिलों में होली का उत्‍सव आज मनाया जा रहा है। जबकि लखनऊ समेत पश्चिमी और मध्‍य यूपी के बाकी शहरों में बुधवार को होली का हुड़दंग हुआ। गोरखपुर में सभी सरकारी दफ्तर, स्‍कूल कॉलेज व विश्‍वविद्यालय आज भी बंद हैं। यहां होली की मस्‍ती में होरियारों की टोलियां जगह-जगह देखी जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+