मेट्रो स्टेशन पर पत्नी को गोली मारने वाले शख्स ने की खुदकुशी

अभी तक उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच से पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भैज दिया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास पवन कुमार ने अपनी पत्नी दीप्ति और ससुर पर गोली चला दी थी। पति-पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। गोली लगने से पत्नी की जहां मौत हो गई वहीं घायल ससुर का इलाज चल रहा है। कल की वारदात के बाद आज उसकी लाश मुरादनगर स्टेशन के पास मिली है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications