श्रीलंका से 1974 का समझौता रद करे भारत: जयललिता

वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने दो टूक कह दिया है कि अगर आईपीएल में श्रीलंकाई खिलाड़ी खेलते हैं तो राज्य में आईपीएल के एक भी मैच की इजाजत नहीं दी जाएगी। विधानसभा में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि अगर यूपीए सरकार श्रीलंका संबंधी मांग को पूरा करने में नाकाम रहती है तो उनकी सरकार कानूनी विकल्प पर विचार करेगी।
उन्होंने हमले जारी रहने की निंदा की और कहा कि कच्चातीवु दिए जाने से श्रीलंकाई नौसैनिकों की ओर से भारतीय मछुआरों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका पारंपरिक अधिकारों से जुड़े समझौते के कई प्रावधानों को मान ही नहीं रहा है।












Click it and Unblock the Notifications