अगले महीने से शुरु होगा कुडनकुलम-1 परमाणु संयंत्र: मनमोहन
नयी
दिल्ली। कुडनकुलम परमाणु संयंत्र से संकट के बादल हटते नजर आ रहे है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की इकाई-1 का परिचालन शुरु करने का संकेत दे दिया है। पीएम ने कहा है कि अगले महीने से प्लांट शुरु हो जाएगा। id="toptextpromo">ब्रिक्स
शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मनमोहन सिंह ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को यह भरोसा दिलाया। मनमोहन सिंह ने पुतिन को भरोसा दिलाया है कि कुडनकुलम-1 का परिचालन अगले महीने से शुरू हो जाएगा। वहीं इकाई-3 और इकाई-4 को सभी तरह की आंतरिक अनुमति मिल चुकी है और हम उम्मीद करते हैं कि इनका भी परिचालन शुरू हो जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि तमिलनाडु के तिरुनेवेली जिले में स्थित कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर विवादित मुद्दा रहा है। यहां के स्थानीय लोग इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले साल जापान के फुकुशिमा परमाणु रियेक्टर में हुए हादसे के बाद लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन तेज कर दिया है।











Click it and Unblock the Notifications