बीबी-बच्चों के साथ कोई आंतकी हमला करने नहीं आता: उमर

omar abdullah
जम्मू।दिल्ली पुलिस द्वारा हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी लियाकत की गिरफ्तारी पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच मामला उलझता जा रहा है। केन्द्र सरकार ने इस मामले के जांच एनआईए को दे दी है। लकनि बावजूद इसके जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तेवर और कड़े होते जा रहे है।

उमर अब्दुल्लाह ने केंद्र सरकार पर कश्मीर को लेकर अलग मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उमर ने जहां संदिग्ध आंतवादी लियाकत अली की गिरफ्तारी की आलोचना की तो वहीं अफजल गुरु को फांसी दिए जाने और सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून को हटाने पर उसकी चुनिंदा नीति को लेकर सवाल उठाया।

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए हिजबुल के आंतकी लियाकत की गिरफ्तारी पर उमर ने कहा कि वह राज्य सरकार की पॉलिकी के तरह सरेंडर करने आ रहा था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे बीच में ही गोरखपुर से ही गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की कार्यपणाली पर सवाल खड़ा करते हुए उमर ने कहा, अगर कोई आदमी शॉपिंग मॉल पर अटैक करने आ रहा है, तो क्या वह अपने बीवी-बच्चों के साथ आएगा?। लियाकत अपने पूरे परिवार के साथ था। एसे मं वो किसी आंतकी हमले को कैसे अंजाम दे सकता है।

उमर ने विधानसभा में एक चर्चा का जवाब देते हुए उमर ने कहा कि जब हम AFSPA कानून को हटाने की बात करते है तो केन्द्र सरकार खतरा नहीं उटाना चाहती कहती है कि ये कानून हटाकर हम राज्य को खतरे में डाल रहे है, लेकिन आप अफजल गुरु को फांसी दे देते है. तब आप सारी जोखिम उठाने को तैयार हो जाते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+