आंतकी लियाकत की गिरफ्तारी से फंसा पेंच, उमर ने की NIA जांच की मांग

लियाकत की गिरफ्तारी का मामला आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी उठा। विधानसभा में हंगामा के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी इस बारे में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से बात की और लियाकत की गिरफ्तारी से जुड़े तथ्यों की एनआईए से जांच की मांग की है। जहां जम्मू सरकार आंतकी लियाकत की गिरफ्तारी पर दिल्ली सरकार पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा रही है तो वहीं दिल्ली पुलसि ने इस मामले में होटल से ली गई सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें जारी की।
सीसीटीवी फुटेज के आधारुपर दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि फुटेज में दिखने वाला शख्स वही है जिससे लियाकत को मिलना था। हरियाणा का ये शख्स गेस्ट हाउस में मोहम्मद के नाम से ठहरा था। यहां से इसने पाकिस्तान ढेर सारे फोन भी किए।सीसीटीवी में दिख रहे इस शख्स से ही लियाकत शाह को दिल्ली आकर मिलना था। हथियार और नक्शा लियाकत को सौंपा जाना था और फिर लियाकत दिल्ली में आतंकी वारदात को अंजाम देता।
वहीं लियाकत की गिरफ्तारी पर उसके परिवार का कहना है कि उन्होंने घर वापसी के लिए बाकायदा दो साल पहले दरख्वास्त दी थी। सरकार की सहमति के बाद ही उसकी घर वापसी हो रही थी। उसकी पत्नी ने कुपवाड़ा पुलिस को भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है। विपक्ष के इन आरोपों के बाद जम्मू कश्मीर सरकार भी दवाब में है।












Click it and Unblock the Notifications