राहुल को प्रधानमंत्री बनाए बिना दुनिया से नहीं जाऊंगा : बेनी

लखनऊ। मुलायम पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले यूपीए सराकार के इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने एकबार फरिप से सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह पर हमला बोला है। बेनी बाबु जब भी मुंह खोलते है बवाल हो ही जाता है। लेकिन इस बार बेनी ने सीधे मुलायम का नाम नहीं लिया!

मुलायम पर कमीशन खोरी का बयान देने के बाद उन्हें यूपीए चेयरपर्सन के दवाब के करण मुलायम से माफी मांगना पड़ा, लेकनि बेनी बाबु की ऐढ़ अब भी वैसे की वैसे ही है। अपने लिए उत्तर प्रदेश में उठे विरोधों को लेकर बेनी ने कहा है कि उनके पुतले जलने से उनकी उम्र बढ़ती है। मुलायम का नाम लिए वरैग बेनी प्रसाद ने कहा कि वो किसी भी तरह से झुकने वाले नहीं हैं।

beni prasad and rahul

वहीं यूपी मे सत्तारूढ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए बेनी ने कहा कि एक परिवार को लेकर चलने वाले और उसे ही अहमियत देने वाले लोग समाजवादी नहीं हो सकते!बेनी ने इस दौरान एक बार फिर मुलायम पर निशाना साधा।

कांग्रेस के युवराज की तारिफों के पुल बांधते हुए बेनी ने कहा कि राहुल के हाथ में देश की बागडोर दिया बिना वो दुनिया से जाने वाले नहीं है। वो राहु ल को पीएम बना कर ही रहेंगे। वहीं अपनी भविष्यवाणी करते हुए बेनी ने कहा कि वो अभी बीस साल और राजनीति करेंगे। बेनी ने राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "अभी मैं 20 साल और जिंदा रहूंगा। राहुल को देश की बागडोर सौंपे बिना दुनिया से नहीं जाऊंगा।पंडित जवाहर लाल नेहरू की तारीफ करते हुए बेनी ने कहा कि नेहरू ने समाज के भले के लिए काफी काम किया था। वही सबसे बड़े समाजवादी थे। आजकल के समाजवादी सिर्फ नाम के हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति नरमी दिखाते हुए बेनी ने कहा, "अखिलेश को अगर स्वतंत्र छोड़ दिया जाए तो वह बेहतर करेगा। वह काफी पढ़ा लिखा है। सत्ता में बैठे लोग उसे काम नहीं करने दे रहे हैं।"बेनी ने कहा कि सूबे में सपा की सरकार बनने के बाद अपराध और भ्रष्टाचार में इजाफा हुआ है। बेनी ने मजाकिया लहजे में कहा, "ये लोग भतीजे (मुख्यमंत्री अखिलेश) को काम ही नहीं करने दे रहे हैं। उसे खुला छोड़ देंगे तो वह अच्छा काम करेगा।"
गौरतलब है कि बेनी प्रसाद वर्मा ने मुलायम सिंह पर सरकार को समर्थन देने के एवज में कमशीन खाने की बोत कही थी। जिसके बाद से मुलायम उनके इस्तीफे की मांग कर रहेथे। बाद में बेनी बाबु के माफी मांगने और सोनिया गांधी के समझाने पर ये मामला शांत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+