अफजल की मौत का बदला लेना चाहते थे आतंकी

मिली जानकारी के मुताबिक अबू तल्हा को शुरूआती प्रशिक्षण हिजबुल मुजाहिदीन ने दिया था लेकिन वह लश्कर के लिए काम करता है। हमले में शामिल अपने अन्य साथियों के बारे में उसने बताया कि मारे गये आतंकियों में से हैदर, साहीवाल शहर का और दूसरा सैफ, पंजाब प्रांत के डेरा गाजी का रहने वाला था।
अबू तल्हा से मिली जानकारी के बाद आतंकियों की मदद करने वाले बशीर अहमद को भी गिरफ्तार किया गया है। बशीर ने बताया हमले की तैयारी पिछले महीने कश्मीर में हुई आतंकी संगठनो के शीर्ष कमांडरों ने की थी और उन्हीं के कहने पर बशीर ने इन आतंकियों को गाइड किया था। इस हमले की साजिश में एक परनदीप सिंह नाम का शख्स भी शामिल है जिसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अबू तल्हा चक मुल्तान का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके घर में बड़ी आर्थिक तंगी थी जिसके कारण उसने आतंक का रास्ता चुना उसने बताया कि लश्कर ने उसे छह महीने की ट्रेनिंग दी थी।
बुधवार को सीआरपीएफ में हुए हमले में 5 जवान शहीद हुए और दो आतंकी मारे गये। इन आतंकियों का संबंध पाकिस्तान से हैं। इस हमले के बाद कयास लगाये जा रहे थे। पाकिस्तान ने कश्मीर में अशांति फैलाने और लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए यह हमला किया था ।












Click it and Unblock the Notifications