घाटी में आंतकी हमला अफजल की मौत का बदला: करात
प्रकाश करात ने आंतकी हमले पर बोलते हुए कहा कि आंतकवादियों ने पहले भी कहा था कि हम अफजल गुरु की मौत का बदला भारत से लेंगे करात ने बताया कि मैं पहले से कहता रहा हूं कि अफजल गुरू को फांसी नहीं दी जानी चाहिए थी, क्योंकि इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। हमें अफजल को सूली पर चढ़ाने से पहले इस बात का आकलन करना चाहिए था कि आखिर इसका असर कश्मीर पर क्या पड़ेगा।
प्रकाश करात की माने तो अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद ही घाटी में के हालात बिगड़े हैं और हालात लगातार खराब होने का अंदेशा भी है। आंतकवादियों का ये हमला उसी बदले की भावना से प्रेरित है। करात ने कहा कि अफजल की फांसी के बाद लोगों में आक्रोश है और इसी का फायदा उठाते हुए उग्रवादी हमले करने की स्थिति में आ गए हैं। करात ने कहा कि देश में जितने भी लोगों की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज की, उन्हें कोर्ट में जाने का अधिकार था और अफजल को भी यह अधिकार देना चाहिए था।