अखिलेश ने छात्रों को सौंपा लैपटॉप का लॉलीपॉप

लखनऊ के कल्विन तालुकेदार कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित कर उन्हें एक नई दुनिया में कदम रखने का मौका दिया है। कार्यक्रम के दौरान बांटे गए हरेक लैपटॉप पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह की स्टिकर लगी हुई थी। छात्रों के बीच लैपटॉप बांटने के बाद अखिलेश ने कहा कि लैपटाप और इंटरनेट ने आज सब कुछ बदलकर रख दिया है। सरकारी कामकाज से लेकर पढ़ाई लिखाई सब कुछ इस पर निर्भर हो गया है।
ऐसे में यूपी के छात्रों को प्रगतिशील समाज में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें लैपटॉप बांटी गई। अखिलेश ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट साकार करते हुए ने कहा कि कोई भी समाजवादियों से यह उम्मीद नहीं करता था कि वे अंग्रेजी और कम्यूटर की बात करेंगे लेकिन सपा ने बदलाव को समझा है और लैपटाप बांटने की पहल की है।
गौरतलब है कि सपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में इंटरमीडियट पास करके अगली कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप तथा हाईस्कूल पास करके वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट मुफ्त देने का वादा किया था। सपा की इस परियोजना का विरोधियों ने खुब मजाक बनाया था, लेकिन अखिलेश यादव ने इसे साकार कर सबके मुंह पर ताला झड़ दिया है। पिछली बीएसप ी सरकार पर आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि मायावती सरकार की योजनाओं के कारण प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। बीएसपी सरकार की गलतियों की भरपाई करने में थोड़ वक्त लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications