सपा ने कहा सिर्फ मुस्लिम लड़कियां हीं हैं 'हमारी बेटी'

लखनऊ। इसे राजनीतिक हथकंडा कहें या फिर सरकार का एकतरफा न्‍याय मगर गुरुवार को उत्‍तर प्रदेश की सपा सरकार ने यह साफ कर दिया है कि मुस्लिम लड़कियों की तरह निर्धन हिंदू लड़कियों को अनुदान देने की कोई योजना नहीं है। मालूम हो कि उत्‍तर प्रदेश सरकार 'हमारी बेटी उसका कल' योजना के तहत मुस्लिम लड़कियों को तीस हजार रुपये का अनुदान उच्‍च शिक्षा के तहत देती है। समाज कल्‍याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के रघुनंदन भदौरिया के प्रश्‍न पर लिखित उत्‍तर में कहा कि मुस्लिम लड़कियों की तरह निर्धन हिंदू या अन्य वर्ग की लड़कियों को अनुदान देने की कोई योजना नहीं है।

Mulayam Singh Yadav

अवधेश प्रसाद ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति सामान्‍य वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को शुल्‍क प्रतिपूर्ति की योजना चल रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग में गरीब लड़कियों की शादी के लिए दस हजार रुपये दिये जाते है। खास बात यह है कि सपा सरकार ने यह फैसला क्‍यों उठाया।

इस सवाल पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष का कहना है कि अनुदान के नाम पर सपा वोट बैंक की गणित कर रही है। वो मुस्लिम वोटरों को लुभाने का हर संभव प्रयास कर रही है। मालूम हो कि यूपी में मौजूद हालत सपा सरकार के खिलाफ है। मुस्लिम वर्ग ने साफ तौर पर सपा सरकार को नकार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+