राज ठाकरे ने अजीत पवार के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी

मुंबई। पार्टी का नाम है महाराष्‍ट्र 'नवनिर्माण' यानी बनाने की, लेकिन बात करते हैं तोड़ने की वो भी हाथ पैर। जी हां हम बात कर रहे हैं राज ठाकरे की, जिन्‍होंने शनिवार को एनसीपी नेता व डिप्‍टी चीफ मिनिस्‍टर अजीत पवार को उनके हाथ-पैर तोड़ने तक की धमकी दे डाली। वो भी अपने कार्यकर्ताओं की गलती छिपाने के लिये।

हाल ही में मुंबई व अन्‍य शहरों में मनसे और एनसीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें आपको याद होंगी। उसी पर जब अजीत पवार ने सवाल उठाये और मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की बात की, तो राज ठाकरे आग बबूला हो गये। ठाकरे ने खड़े-खड़े अपने कार्यकर्ताओं की साइड ली और कहा कि पत्‍थर तो एनसीपी की तरफ से भी आये थे, तो कार्रवाई सिर्फ मनसे के खिलाफ क्‍यों। ठाकरे ने आगे कहा कि अगर अजीत पवार अपने चारों तरफ से पुलिस का घेरा हटा लें तो अपने पैरों पर चलकर घर नहीं जा पायेंगे।

उन्‍होंने कहा कि एनसीपी-कांग्रेस के शासन में महाराष्‍ट्र गर्त में जा रहा है। सूखे की चपेट में आ चुके इलाकें में लोगों की सिसकियां पवार तक नहीं पहुंच रही हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन सूखा प्रभावित क्षेत्र के लोग अजीत पवार को घर में घुस कर मारेंगे। क्‍योंकि सूखा पड़ने के बाद हालात बिगड़ने की जिम्‍मेदार एनसीपी ही है।

कुल मिलाकर देखा जाये तो राज ठाकरे एक बार फिर अपने भड़काऊ बयानों पर उतर आये हैं। उनके इस बयान से साफ है कि वो खुद चाहते हैं कि मनसे कार्यकर्ता जहां भी विरोध जतायें, वहां हिंसा हो और अगर हिंसा होगी तो राज उन्‍हें कभी रोकेंगे नहीं, बल्कि बढ़ावा ही देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+