यूपी: जौनपुर में जीप पलटी, 12 की मौत

पुलिस के मुताबिक 14 लोगों से भरी जीप वाराणसी से अंतिम संस्कार कर के आ रही थी। जौनपुर के जलालपुर के पास जीप का टायर अचानक से पंचर हो गया और जीप असंतुलित हो गयी और पलटा खाते हुए पुल से नीचे आ गयी।
आस पास के लोगों की मदद से जीप को बाहर तो निकाला गया लेकिन तब तक 11 लोग मौत के शिकार हो गये थे। बाकी तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया बाकी दो की भी हालत नाजुक ही है। दोनों घायलों को वाराणसी स्थांनतरित कर दिया गया है।
जौनपुर जिलाधिकारी ने इस घटना में शिकार लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री राहत कोष की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपये देने का ऐलान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications