Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता हुआ क्‍या महंगा

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम ने जो बजट पेश किया है उस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। ऐसे में मिडिल क्‍लास यही जानना चाहता है कि क्‍या महंगा हुआ और क्‍या सस्‍ता। यह बताने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि महंगी हुई चीजों के पीछे क्‍या कारण हैं और सस्‍ती हुई जीजों के पीछे क्‍या। आम तौर पर चीजें तभी महंगी होती हैं, जब उन पर टैक्‍स बढ़ता है। वो अलग-अलग प्रकार के टैक्‍स होते हैं।

कस्‍टम ड्यूटी- यह वो ड्यूटी है, जो विदेशों से आयात करने पर लगती है। यदि आप विदेशी सामान खरीदेंगे तो अब वो महंगे पड़ेंगे। वो सामान जरूरी नहीं है कि विदेशी सामान की दुकानों पर ही उपलब्‍ध हों। इसके दायरे में वो वस्‍तुएं भी आती हैं जो फॉरेन ब्रांड की होती हैं और बिग बाजार या आम शोरूम या दुकानों पर उपलब्‍ध हैं। यानी विदेशी ब्रांड के कपड़े भी अब आपको महंगे पड़ेंगे। जिन चीजों पर कस्‍टम ड्यूटी कम होती है, वो चीजें सस्‍ती हो जाती हैं।

आपकी जिंदगी से जुड़ी महत्‍वपूर्ण खबरें

एक्‍साइज ड्यूटी- ये ड्यूटी उन सभी वस्‍तुओं पर लगती है, जिनका निर्माण होता है। सरकार ने इस साल कई वस्‍तुओं पर एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इंडायरेक्‍ट यानी अप्रत्‍यक्ष रूप से भी चीजें महंगी होती हैं। जैसे यदि डीजल-पेट्रोल के दाम महंगे होते हैं, तो उनकी वजह से कई अन्‍य चीजों के दाम स्‍वत: बढ़ जाते हैं।

तो आइये देखते हैं इस बजट में क्‍या सस्‍ता हुआ, क्‍या महंगा-

केंद्रीय वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम की पोटली

केंद्रीय वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम की पोटली

पी चिदंबरम की पोटली में से बजट निकला, जिसमें क्‍या सस्‍ता हुआ है वो हम आपको यहां बता रहे हैं।

रेडीमेड सूती कपड़े

रेडीमेड सूती कपड़े

रेडीमेड सूती कपड़े, क्‍योंकि एक्‍साइज ड्यूटी कम होगी।

कृषि उपकरण

कृषि उपकरण

कृषि उपकरण क्‍योंकि टैक्‍स कम कर दिया जाएगा।

चमड़े के जूते

चमड़े के जूते

विदेशी चमड़े के जूते, पर्स, आदि, क्‍योंकि एक्‍साइज एवं कस्‍टम ड्यूटी घटेगी।

चमड़े के वॉलेट

चमड़े के वॉलेट

चमड़े के वॉलेट या बेल्‍ट, क्‍योंकि एक्‍साइज एवं कस्‍टम ड्यूटी घटेगी।

हाथ से बने कालीन

हाथ से बने कालीन

हाथ से बने कालीन, क्‍योंकि एक्‍साइज ड्यूटी घटेगी।

कम कीमत वाले मोबाइल

कम कीमत वाले मोबाइल

2000 रुपए से कम कीमत वाले मोबाइल फोन, क्‍योंकि एक्‍साइज एवं कस्‍टम ड्यूटी घटेगी।

वोकेशनल कोर्स

वोकेशनल कोर्स

कृषि से जुड़े वोकेशनल कोर्स, सस्‍ते हो गये हैं, क्‍योंकि इसमें सर्विस टैक्‍स कम कर दिया गया है।

कृषि के लिये भूमि

कृषि के लिये भूमि

यदि आप कृषि के लिये भूमि खरीदेंगे तो उसमें टैक्‍स पर छूट मिलेगी। यानी अब यह जमीन आपको सस्‍ती पड़ेगी।

चिदंबरम की पोटली में और भी

चिदंबरम की पोटली में और भी

अब हम बतायेंगे कि क्‍या क्‍या चीजों महंगी हुई हैं।

एसयूवी कारें

एसयूवी कारें

एसयूवी कारें क्‍योंकि एक्‍साइज एवं कस्‍टम ड्यूटी बढ़ेगी।

विदेशी बाइकें

विदेशी बाइकें

विदेशी बाइकें क्‍योंकि एक्‍साइज एवं कस्‍टम ड्यूटी बढ़ेगी।

सेट टॉब बॉक्‍स

सेट टॉब बॉक्‍स

सेट टॉब बॉक्‍स, क्‍योंकि एक्‍साइज एवं कस्‍टम ड्यूटी बढ़ेगी।

रत्‍न एवं पत्‍थर

रत्‍न एवं पत्‍थर

रत्‍न, क्‍योंकि एक्‍साइज एवं कस्‍टम ड्यूटी बढ़ेगी।

सिगरेट, तंबाकू

सिगरेट, तंबाकू

सिगरेट, तंबाकू एवं तंबाकू के उत्‍पाद , क्‍योंकि एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ेगी।

एसी रेस्‍त्रां में खाना

एसी रेस्‍त्रां में खाना

एसी रेस्‍त्रां में खाना खाना, क्‍योंकि सर्विस टैक्‍स बढ़ेगा।

सीएनजी ऑटो में सफर

सीएनजी ऑटो में सफर

सीएनजी ऑटो में सफर करना क्‍योंकि एक्‍साइज ड्यूटी सीएनजी पर बढ़ेगी।

छोटे मकान

छोटे मकान

यदि आप 2000 वर्गफुट से नीचे के मकान खरीदेंगे तो उसमें आपको अब कर कम चुकाना होगा।

लग्‍जरी होटलों में ठहरना

लग्‍जरी होटलों में ठहरना

लग्‍जरी होटलों में ठहरना एवं खाना, क्‍योंकि सर्विस टैक्‍स बढ़ेगा।

स्‍मार्टफोन

स्‍मार्टफोन

2000 रुपए से अधिक के मोबाइल फोन, क्‍योंकि एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ेगी।

सीएनजी बसों में सफर

सीएनजी बसों में सफर

सीएनजी बसों में सफर करना, क्‍योंकि सीएनजी के दाम बढ़ेंगे।

मार्बल

मार्बल

मार्बल महंगा होगा, जिस वजह से घर के अंदर रिनोवेशन करवाना अब महंगे होंगे।

सिल्‍क के कपड़े

सिल्‍क के कपड़े

सिल्‍क के कपड़े महंगे होंगे क्‍योंकि रेशम पर ड्यूटी बढ़ा दी गई है।

बड़े मकान

बड़े मकान

2000 वर्ग फुट से अधिक एरिया में बने मकान महंगे होंगे, क्‍योंकि उन पर सर्विस टैक्‍स बढ़ जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+