रेल बजट 2013: चुनिंदा गाड़ियों में लगेगा हाईटेक 'अनभूति' कोच
नई दिल्ली। पूरे 17 साल बाद रेल मंत्री पवन बंसन आज सदन में रेल बजट पेश कर रहे हैं। हमेशा की तरह अपने सभी गणमान्य व्यक्तियों यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद देते हुए पवन बंसल ने अपना बजट पढ़ना शुरू कर दिया है। बजट पढ़ने से पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही मुझे को सत्ता के सबसे ऊंचे गलियारे तक पहुंचाया था।
अपने बजट में रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल को काफी सुधार की जरूरत है। वो वादा करते हैं कि अब रेल के डिब्बे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाये जायेंगे जिन्हें कि राजधानी, शताब्दी आदि ट्रेनों में लगाया जायेगा। इन सारे डिब्बों में कंप्यूटरीकृत सुविधाएं होंगी। ट्रेनों का चयन जल्द ही किया जायेगा।
रेल मंत्री कहा कि चुनिंदा ट्रेनों में अब आधुनिक सुविधाओं से लैस एक कोच होगा। इसका नाम अनुभूति कोच होगा। इसके अलावा टिकट बुकिंग और रेल कर्मचारियों की पेंशन सहित अन्य सेवाओं के लिए भारतीय रेल आधार स्कीम का इस्तेमाल करेगी। और जो लोग ई टिकट के लए रेलवे की बेवसाइट को कोसते हैं अब वो ऐसा नहीं कर पायेंगे क्योंकि वेबसाइट के हैंग होने की समस्या से निपटने के लिेए मार्च तक आधुनिकतम ई टिकटिंग प्रणाली आ जायेगी।
आम आदमी की शिकायत के मद्देनजर रेल मंत्री ने दोहराया कि हमारे लिए भी आम जनता के स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं हैं। डिब्बों में जैविक शौचालय स्थापित किये जायेंगे।
यही नहीं रेलमंत्री ने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिये महत्वपूर्ण है। आरपीएफ में महिलाओं की चार कंपनियां बनेंगी। जिन्हे विशेष तौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications