रेल बजट 2013: तत्काल टिकट हुआ महंगा
नई दिल्ली। जहां रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि यात्री किराये में फिलहाल कोई बढोत्तरी नहीं होगी वहीं तत्काल टिकट महंगा हो गया है, उसका रिजर्वेशन शुल्क बढ़ गया है अब तत्काल और सामान्य टिकट रद्द कराना भी महंगा होगा।
यही नहीं अब नई आरक्षण प्रणाली में रेल आरक्षण के अच्छी सुविधा होगी। बंसल ने कहा कि नई प्रणाली में एक मिनट के भीतर 7,200 टिकट बुक करने की क्षमता होगी, जबकि मौजूदा क्षमता एक मिनट में 2,000 टिकट बुक करने की है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर धीमी गति से काम होने के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानी का उल्लेख करते हुए बंसल ने कहा, "नई ई-टिकटिंग प्रणाली से इस स्थिति में सुधार होगा।इससे पहले बंसल ने कहा था कि यात्री किराये में बढोत्तरी नहीं होगी। हाल ही में यात्री किराया बढ़ाया गया है, इसलिये अभी नहीं बढ़ेगा। हां माल भाड़ा में जरूर बढ़ाया जा रहा है वो भी फ्यूएल एडजस्टमेंट प्रणाली के तहत। यानी जितनी ज्यादा दूरी, उतना ज्यादा किराया।












Click it and Unblock the Notifications