नीतीश ने बंसल से मांगी बिहार के लिए ज्यादा ट्रेनें
पटना। आज संसद में रेल बजट पेश होने जा रहा है। इसलिए हर राज्य की निगाहें इस ओर लगी हुई हैं। सभी राज्यों के आलाकमान जानने को बेकरार है कि इस बार रेल मंत्री के पिटारे से उनके लिए क्या सौगात आने वाली है। इस श्रेणी में सबसे पहला नाम है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। देश के रेल मंत्री रह चुके बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि आज के रेल बजट में बिहार के लिए लंबित पड़ी सभी रेल परियोजनाओं के पूरा होने की बात होनी चाहिए।
और उसे पूरा किये जाने के लिए पर्याप्त धन का भी जिक्र होना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा कि मैं जब रेल मंत्री था तब मैनें कुछ योजनाओं को शुरू किया था लेकिन वो योजनाओं आज भी उपेक्षा की शिकार हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि वो हाल ही में रेल मंत्री पवन बंसल से मिले थे और उन्हें लंबित योजनाओं के बारे में बताया था। देखते हैं कि वो आज क्या करते हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार एनडीए की सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल रेल बजट पेश होने के बाद नीतीश कुमार ने काफी नाराजगी जताई थी और सरकार पर बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया था। मालूम हो कि आज रेल मंत्री पवन बंसल पूरे 17 साल बाद दिन के 11 बजे संसद में रेल बजट पेश करेंगे।
कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर इस बार के बजट में रेल किराया बढ़ने की उम्मीद तो नहीं है लेकिन फिर हो सकता है कि सरकार सुविधाओं के नाम पर कुछ चीजों का मूल्य बढ़ा सकती है। देखते है कि पवन बंसल के पिटारे से नीतीश कुमार के लिए क्या निकलता है?












Click it and Unblock the Notifications