हैदराबाद ब्लास्ट पुलिस की नाकामी नहीं: शिंदे
हैदराबाद। गुरूवार शाम को हैदराबाद दो धमाकों से दहल उठा है जिसका जायजा लेने के लिए आज सुबह गृहमंत्री शिंदे हैदराबाद पहुंचे और वहां का मुआयना किया जहां ब्लास्ट हुआ था। यही नहीं घायलों का हालचाल जानने के लिए भी शिंदे अस्पताल पहुंचे लेकिन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हैदराबाद धमाकों को पुलिस की नाकामी और सुरक्षा कारणों की कमी से नहीं जोड़ कर देखना चाहिए।
धमाकों की जांच जारी है। अब तक इस घटना में 14 लोगों की मौत और 119 लोग घायल हो चुके हैं। शिंदे ने कहा कि यह धमाका पुलिस की नाकामी कहना जल्दबाजी होगी। जांच जारी है, उसके नतीजे आने दीजिये सब कुछ साफ हो जायेगा।
मालूम हो कि गुरूवार शाम सात बजे हैदराबाद के दिलसुख इलाके में सिलेसिलेवार दो बम धमाके हुए हैं जिसमें अब तक 14 लोगों के मरने की खबर है और करीब 119 लोगों के घायल होने की खबर है।घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। सुरक्षा के मद्दे नजर पूरे देश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह एक आतंकी घटना है इस बात की पुष्टि गृहमंत्रालय की ओर से कर दी गयी है। बम धमाके टिफिन बम थे इसलिए कहा जा रहा है कि इन धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन का हाथ है जिसने आंतकी अफजल गुरू की मौत का बदला लेने के लिए यह विस्फोट करवाये हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।













Click it and Unblock the Notifications