हैदराबाद में पांच धमाके, देश में अलर्ट घोषित
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में शाम को हुए दो बम धमाके हुए। उसके थोड़ी ही देर बाद तीन और इलाकों से खबर आयी कि वहां भी धमाके हुए हैं। हालांकि बाकी के तीन इलाकों में धमाकों की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। पहला धमाका दिलसुखनगर में सिनेमा हॉल के बाहर हुआ और दूसरा इलाके के बाहरी इलाके में। इन धमाकों में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही चालीस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
धमाकों के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को क्वाडरेनऑफ कर दिया है। सभी पांचों जगहों पर फॉरेंसिक टीमें पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर दो जगह जिंदा बम बरामद हुए हैं। खास बात यह है कि अफजल गुरु की फांसी के बाद कुछ आतंकी संगठन इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने की धमकी दे चुके थे, लिहाजा आतंकी संगठनों पर सीधा शक जा रहा है। हालांकि गृहमंत्रालय ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

बम धमाकों की जगह पर एनएसजी की टीम जल्द ही पहुंचने वाली है। वो यहां पहुंच कर पता करने की कोशिश करेगी कि धमाकों के पीछे कौन हो सकता है। इन धमाकों के बाद देश के कई शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ए हुडा ने कहा कि फिलहाल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक 2 धमाके होने की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। तीन के बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दिलसुखनगर हैदराबाद के व्यस्ततम इलाकों में से एक है। यह धमाका बस स्टैंड के पास सिनेमा हॉल है, सिनेमा हॉल के बाहर जिस समय धमाका हुआ उस समय भारी भीड़ थी।
हम आपको बता दें कि दो दिन पहले ही खुफिया विभाग ने इस बात के संकेत दे दिये थे। खुफिया एजेंसी ने कहा था कि लश्कर-ए-तैयबा या इंडिया मुजाहिदीन देश के किसी भी बड़े शहर में धमाके कर सकते हैं। इस चेतावनी के सभी राज्यों में एलर्ट घोषित कर दिया गया था। खुफिया एजेंसियों ने हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई को संवेदनशील भी बताया था। लेकिन इसके बावजूद आतंकी इस वारदात को अंजाम देने में सफल हो गये।












Click it and Unblock the Notifications