भारतीय गीतकार गुलजार ने पाकिस्तान से मांगी माफी

आयोजकों के मुताबिक गपलजार ने अपने पत्र में साफ किया है कि पाकिस्तान का दौरा बीच में ही छोड़कर जाने की वजह उनका निजी फैसला था। पत्र में उन्होंने लिखा है कि अपने जन्म स्थान दीना की यात्रा के बाद इतना असहज महसूस करने लगे जिसके बाद उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक गीतकार गुलजार ने साहित्य सम्मेलन में हिस्सा ना ले पाने के लिए पाकिस्तान के लोगों से माफी मांगी है। अखबार ने गुलजार के पत्र की चर्चा करते हुए लिखा है कि गुलजार लाहौर में रहने के दौरान अपने पैतृक शहर दीना गए थे। जहां उन्होंने अपने उस्ताद अहमद नदीम कासमी को भी श्रद्धांजलि दी।
लेकिन वहां से लौटने के बाद वो अपने सीने में कुछ असहज महसूस करने लगा। होटल पहुंचने के बाद भी जब वो सहज महसूस नहीं पा रहे थे तो उन्होंने मुंबई लौटने का फैसला लिया। दरअसल अफजल गुरु की मौत के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव हो गया था। पाकिस्तान में भी अफजल की मौत का विरोध शुरु हो गया था। जिसके बाद सुरक्षा के देखते हुए भारतीय उच्चायोग ने संगीतकार गुलजार को भारत लौटने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications