खून से रंगे हैं नरेन्द्र मोदी के हाथ: शबाना आजमी
भोपाल। बीजेपी के पीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार और गुजरात में लगातार तीसरी जीतने वाले नरेन्द्र मोदी का कद ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़ा है। दुनिया के दूसरे देशों में नरेंद्र मोदी को लेकर अब माहौल बदल रहा है। यूरोपियन संघ के देशों ने पहले ही मोदी के खिलाफ बॉयकॉट को खत्म कर दिया है। तो अब अमेरिका भी मोदी पर नरमी दिखा रहा है। अमेरिका के एक सांसद ने तो संसद में मोदी को असाधारण नेता करार देते हुए अपनी सरकार से उन्हें खुला और पूर्ण समर्थन देने की सिफारिश की है। अमेरिकी सांसद का ये बयान गुजरात दंगों पर मौन साधे रहने वाले मोदी द्वारा 2002 की हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताने के कुछ दिन बाद आया है।
लेकिन ऐसा नहीं है कि सबकुछ ठीक हो गया 2002 के दंगों का कलंक अभी भी उनके माथे पर लगा है। विदेशों में भले ही लोग उनके प्रति अपना नजरिया बदल रहे हो लेकिन भारत में सब कुछ उनके पक्ष में नहीं हो रहा है। बीजेपी नेता भले ही मोदी को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हो जबकि उनके विरोधियों को लगता है कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश की साख को धक्का पहुंचेगा।

शबाना आज़मी ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पीएम पद के योग्काय ही नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी करनी पर तकीन भी शर्मिंदगी नहीं है। उनके नाम से अभी तक गोधरा दंगों का दाग नहीं धुला और जिसे अमेरिका ने भी वीजा देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में वो देश के प्रधानमंत्री के पद के लिए अच्छा उम्मीदवार कैसे हो सकते है? शबाना ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री पद के लिए एक प्रॉपर कैंडिडेट होना चाहिए। उन्होंने मोदी के सुनंदा पुष्कर पर की गई टिप्पणी की भी काफी आलोचना की। दरअसल कुछ दिनों पहले ही मोदी ने केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी को सुनंदा पुष्कर को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था।












Click it and Unblock the Notifications