FM चैनलों पर सरकार ने कसी नकेल

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी एक परामर्श में कहा कि विभाग के संज्ञान में यह मामला सामने आया है कि कुछ एफएम आपरेटर लोगों को अवांछित कॉल कर रहे हैं और उनकी पूर्व जानकारी या इजाजत के बिना उनकी निजता को आक्रामक टिप्पणियों और बातचीत से भंग कर रहे हैं। ऐसी शिकायतों की तादात दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में मंत्रालय इस बात की इजाजत कभी नहीं देगा कि एफएम रेडियों अपने फादये और अपने निजी हित के लिए ऐसे मजाकिया कॉल करे। मंत्रालय ने इन रेडियो चैनलों को हिदायत देते हुए कहा कि विभाग इस बात की इजाजत कभी नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि क्योंकि यह अनुमति करार में उल्लेखित कार्यक्रम नियमावली या विज्ञापन नियमावली में शामिल नहीं है। इसलिए ऐसा करने वाले एपेम चैनलों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि मेलवर्न में एक एफएम चैनल के दो रेडियो जॉकी के इ सी तरह के मजाकिया कॉल करने के बाद भारतीय मूल की एक नर्स की जान चली गई थी। इस तरह का मामला भारत में ना हो इसलिए भारत सरकार ने इन एफएम चौनलों पर इस तरह के कॉल करने की रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications