मोदी ने दिया भरोसा, कभी नहीं होगा गुजरात में दंगा
नयी
दिल्ली। 2002 के गुजरात दंगों की ग्लानी झेल रहे सीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भविष्य में कभी भी वो गुजरात में दंगे नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय संघ को ये भरोसा दिलाया है कि गुजरात अब कभी भी दंगों की त्रास्दी नहीं झेलेगा। नरेन्द्र मोदी के इस बयान का खुलासा यूरोपीय संघ के राजदूत जे क्राविन्हो ने किया। जे क्राविन्हो के कहा कि उनसे बातचीत के दौरान नरेंद्र मोदी ने खुद ये बात कही । id="toptextpromo">क्राविन्हो
की माने तो नरेंद्र मोदी ने ये बात 7 जनवरी को हुए यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कही। क्राविन्हो ने मोदी के इस रुख की जानकरी देते हुए कहा कि कहा कि भारतीय राजनीति में मोदी एक बड़ी राजनीतिक हस्ती हैं और लोग उनका सम्मान भी करते है। दरअसल 7 जनवरी को यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने गुजरात में निवेश की संभावना को देखते हुए मोदी की मुलाकात हुई थी। मोदी से हुई इस मुलाकात के बाद माना ये भी जा रहा है कि मोदी का सियासी बहिष्कार खत्म हो गयाहै। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गुजरात
चुनाव में हस्तक्षेप मामले में बोलते हुए जर्मन राजदूत क्राविन्हो ने कहा है कि उन्होंने गुजरात के चुनाव अभियान में किसी तरह का ना तो दखल दिया है और ना ही कभी देंगे। गौरतलब है कि 2002 में गुजरात में हुए दंगों को लेकर नरेंद्र मोदी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना के शिकार होते रहे हैं। इसी वजह से उन्हें अमेरिका ने वीजा देने से इंकार कर दिया था। इससे पहले गुजरात दंगे के कारण यूरोपियन ट्रेड संघ भी उन पर सवाल उठते रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications