मंत्री जी के बोल, मैं तो सुंदरता का पुजारी हूं कुछ गलत नहीं कहा

राजाराम पांडे ने अपनी बात को वापस लेने से भी इंकार कर दिया। पांडे ने साफ शब्दों में कहा कि वो अपनी बात वापस नहीं लेंगे चाहें कुछ भी हो जाये। वहीं मंत्री जी के इस बयान ने अखिलेश सरकार को असहज स्थिति में डाल दिया है और ऐसा उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें आगामी 14 फरवरी से शुरु हो रहे बजट सत्र से पहले हटा दिया जाये। मालूम हो कि मंत्री जी ने सार्वजनिक मंच से महिला आईएएस अधिकारी (डीएम- सुलतानपुर) धनलक्ष्मी की सुंदरता के बारे में कुछ ऐसा कह गये जो किसी साधारण आदमी को भी शोभा नहीं देता।
मंत्रीजी जिले ने दो पूर्वत्ती महिला जिलादिकारियों की तारिफ करते हुए कहा कि यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस जिले के लिए काम करने में मुझे खुशी मिलती है क्योंकि मुझे यहां की खुबसूरत डीएम के साथ काम करने का मौका मिलता है। उन्होंने तो ये तक कह डाला कि आज से पहले उन्होंने इससे खुबसूरत महिला देखी ही नहीं है। समारोह के दौरान पांडे ने कहा कि सुल्तानपूर की पूर्व डीएम को जब उन्होंने देखा था तो उन्हें लगा की वो सबसे खुबसूरत महिला है लेकिन जब जिले की वर्तमान जिलाधिकारी को देखा तो उन्हें पता चला कि वो तो और भी खुबसूरत हैं। बाद में डीएम धनलक्ष्मी के कामों की तारिफ करते हुए मंत्रीजी ने कहा कि वो ना केवल खुबसूरत है बल्कि कुशल प्रशासक भी हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंत्रीजी की निगाह महिला डीएम पर ही टिकी रही।












Click it and Unblock the Notifications