सपा मंत्री को बेपर्दा करने वाले SP का तबादला खतरनाक निर्णय: भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गो तस्करों का स्टिंग आपरेशन कराने वाले गोण्डा के पुलिस अधीक्षक को पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध करने के सरकारी फैसले को "राज्य की कानून व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक निर्णय" की संज्ञा दी है। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने आज बुधवार को सम्वाददताओं से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री व अधिकांश मंत्री राज्य की नौकरशाही को गलत काम करने के लिए ही बार-बार धौंसिया रहे थे। एक मंत्री ने उन्हें डंडे से ठीक होने वाली जमात भी कहा था।

पुरानी सपा सरकार के समय भी नौकरशाही को दल-प्रतिबद्ध बनाने के लिए तमाम अधिकारी दण्डित अपमानित किये गये थे। बसपा सरकार के समय हुए तमाम घपलों में फंसे अधिकारियों का हश्र देखकर इस दफा नौकरशाही डरी हुई है। कुछ एक अधिकारियों ने ही सपा के सामने आत्म समर्पण किया है। ज्यादातर संविधाननिष्ठ हैं और कानून का पालन कर रहे हैं। गोण्डा के कप्तान को दण्डित कर सपा सरकार ने राज्य की समूची नौकरशाही को एक खतरनाक संदेश दिया है। श्री दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार का संदेश खतरनाक है कि अधिकारी सपा से जुड़े लोगों के अवैध धंधों में सहायक बनें, उनका कोई अपराध न देखें।

Police Force

लोकसेवक की भूमिक छोड़े और सपा का काम करें। एस0पी0 ने स्टिंग आपरेश करके मजबूत साक्ष्य जुटाए थे। उसने अपना कत्र्तव्य पालन किया था। लेकिन ताजी घटना और उसके संदेश से अधिकारियों के मनोबल पर बुरा असर पड़ेगा। पहले से चैपट कानून व्यवस्था और भी ध्वस्त होगी। राज्य में सपा कार्यकर्ताओं की तानाशाही चलेगी। श्री दीक्षित ने एक प्रश्न के उत्तर मंे कहा कि भाजपा इस मुद्दे को दोनो सदनों में उठाएगी। नौकरशाही का राजनैतिकरण राज्य व्यवस्था के लिए खतरनाक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+