दुनिया के सबसे सस्ते शहर हैं दिल्ली-मुंबई

delhi
नयी दिल्ली। अगर आप दिल्ली या फिर मुंबई में रहते है तो फिर आप मंहगाई का रोना रोना छोड़ दिजिए। आप भले ही मंहगाई की मार झेल रहे हो, अपनी जरुरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हो लेकिन आप ये सुनकर चौंक जाएंगे कि आप दुनिया के 131 बड़े शहरों में से सबसे सस्ते शहर में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। जी हां एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि दिल्ली और मुंबई दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में से एक है। इस सर्वें में दुनिया के महंगे शहरों में दिल्ली-मुंबई का नंबर सबसे नीचे आता है।

द इकनॉमिक इंटेलीजेंस यूनिट ने दुनिया भर के 131 शहरों में ये सर्वे किया है, इस सर्वे में खाना, कपड़े, ट्रांसपोर्ट और बाकी सुविधाओं के लिए होने वाले खर्च समेत 160 चीजों की कीमत के आधार पर शहरों को रैंकिंग दी गई है। सर्वे के मुताबिक मुंबई और कराची दुनिया के सबसे सस्ते शहर हैं। जबकि दिल्ली का नंबर सबसे आखिरी में आता है। सबसे महंगे शहर का ताज जापान की राजधानी टोक्यो का गया है।

इस सर्वे में एकखास बात ये है कि यूरोप और अमेरिका के बड़े शहरों को पछाड़कर एशिया और ऑस्ट्रेलिया के शहर दुनिया के सबसे महंगे शहर साबित हुए हैं। सबसे महंगे पांच शहरों में चार शहर एशिया और ऑस्ट्रेलिया का शहर शामिल हैं। पहले नंबर पर है टोक्यो, दूसरे नंबर पर जापान की शहर ओसाका, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का सिडनी, चौथा पायदान पर नॉर्वे के शहर ओस्लो ने और पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न है। जबकि मुबंई और दिल्ली सबसे नीचे के पायदान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+